दालमंडी चौड़ीकरण: मस्जिदों की पैमाइश से बढ़ी हलचल, सुरक्षा के बीच प्रशासन ने किया सर्वे

दालमंडी चौड़ीकरण: मस्जिदों की पैमाइश से बढ़ी हलचल, सुरक्षा के बीच प्रशासन ने किया सर्वे

वाराणसी (जनवार्ता)। दालमंडी क्षेत्र में चल रहे सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत शुक्रवार को चौड़ीकरण की जद में आ रही पांच मस्जिदों की पैमाइश का कार्य प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया। मस्जिदों के भीतर और बाहर नापी शुरू होते ही क्षेत्र में हलचल का माहौल बन गया, जिसके मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवान तैनात किए गए।

rajeshswari

प्रशासन के अनुसार दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत कुल 181 भवन प्रभावित हैं, जिनमें से अब तक 140 भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा चुकी है। परियोजना की जद में छह मस्जिदें भी आ रही हैं, जिनके प्रभावित हिस्से का आकलन करने के लिए पैमाइश कराई जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि सर्वे का उद्देश्य चौड़ीकरण में आने वाले हिस्से का निर्धारण करना है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए कार्रवाई की जा रही है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

प्रशासन का लक्ष्य जून माह के अंत तक ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया पूरी करने का है। इसके बाद अगले तीन महीनों में सड़क चौड़ीकरण और अन्य निर्माण कार्य पूर्ण करने की योजना है।

इसे भी पढ़े   एनडीआरएफ 11वीं बटालियन में तनाव प्रबंधन कार्यशाला संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *