पॉक्सो मामले में फरार चल रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

पॉक्सो मामले में फरार चल रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

वाराणसी (जनवार्ता) । जंसा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार 19 जून 2026 को थाना जंसा पुलिस को सूचना मिली कि पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू चौहान पुत्र गोपी चौहान, निवासी भटसार, थाना जंसा, वाराणसी के रूप में हुई है। उसकी उम्र लगभग 28 वर्ष बताई गई है। आरोपी के खिलाफ थाना जंसा में पॉक्सो एक्ट एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस विज्ञप्ति के  अनुसार, वादिनी द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त ने 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही हैं।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   एसएमएस में एआई, डिज़ाइन थिंकिंग व एनालिटिक्स पर सात दिवसीय एफडीपी शुरू
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *