हाईकोर्ट की सख्ती के बाद तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

गोरखपुर (जनवार्ता)। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में समय पर रिपोर्ट दाखिल न करने पर गोरखपुर पुलिस की लापरवाही सामने आई है। हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बांसगांव थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह और थाने के दीवान रमेश कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।

rajeshswari


मामला मार्च 2026 का है, जब बांसगांव क्षेत्र की एक नाबालिग को कथित रूप से बहला-फुसलाकर ले जाया गया था। पीड़िता की मां की तहरीर पर अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ, जबकि बाद में पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई गई।


आरोपी की जमानत याचिका निचली अदालत से खारिज होने के बाद मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा। सुनवाई के दौरान पुलिस समय पर जवाब दाखिल नहीं कर सकी, जिस पर हाईकोर्ट ने एसएसपी को 15 जुलाई तक व्यक्तिगत रूप से कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में 17 अवैध नशा मुक्ति केंद्र बेनकाब
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *