फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी से करोड़ों की साइबर ठगी, महिला गिरफ्तार

फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी से करोड़ों की साइबर ठगी, महिला गिरफ्तार

गोरखपुर (जनवार्ता)। सहजनवा पुलिस ने ‘ऑपरेशन साइबर वज्र’ के तहत फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी की आड़ में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पाली निवासी मनीषा प्रजापति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक लैपटॉप और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले का मुख्य आरोपी उसका पति श्याम कुमार प्रजापति फरार है।

rajeshswari


जांच में पता चला कि आरोपी पति-पत्नी लोगों के नाम पर म्यूल बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी की रकम उनमें मंगाते और बाद में निकाल लेते थे। साइबर नोडल अधिकारी उपनिरीक्षक वैभव मिश्रा की जांच में पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।


पुलिस के अनुसार, फर्जी कंपनी के बैंक खातों के खिलाफ देशभर में 21 एनसीआरपी शिकायतें और चार राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं। मनीषा के खिलाफ पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं, जबकि श्याम कुमार पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सीओ गीडा केएन आनंद ने बताया कि बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़े   गोरखपुर में 68 मुस्लिमों समेत डेढ़ हजार बच्चियों का सामूहिक विवाह,CM योगी देंगे नवनिवाहित जोड़ों को आशीर्वाद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *