चौरीचौरा में जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष, दो पक्षों के 9 लोग घायल; एक की हालत गंभीर

चौरीचौरा में जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष, दो पक्षों के 9 लोग घायल; एक की हालत गंभीर

गोरखपुर (जनवार्ता)। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलौली में शनिवार सुबह जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष हो गया। लाठी-डंडों और कुदाल से हुई मारपीट में दोनों पक्षों के कुल नौ लोग घायल हो गए। इनमें एक युवक के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari


पहले पक्ष के रामशकल का आरोप है कि घर के पास स्थित विवादित जमीन पर विपक्षी जबरन निर्माण करा रहा था। विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी और कुदाल से हमला कर दिया। इस हमले में उनके पक्ष के छह लोग घायल हुए, जिनमें रामू के सिर में गंभीर चोट आई है।


वहीं दूसरे पक्ष के विनोद का कहना है कि वह अपने मकान का निर्माण कार्य करा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पहला पक्ष मौके पर पहुंचा और विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस पक्ष की एक महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं।
सूचना मिलते ही चौरीचौरा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा कुंदन सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   जाम: सड़क 75 फीट चौड़ी…30 फीट से कब्जा भी हटे तो मिले राहत

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *