ठगी के मुद्दे पर अजय राय का भाजपा पर हमला

ठगी के मुद्दे पर अजय राय का भाजपा पर हमला

वाराणसी (जनवार्ता)। सावन के पहले सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक से पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिरों में चढ़ावे और दर्शन व्यवस्था में अनियमितताएं हो रही हैं तथा सरकार प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है।

rajeshswari


मीडिया से बातचीत में अजय राय ने विधानसभा में समाजवादी पार्टी के हंगामे का समर्थन करते हुए मंदिरों के चढ़ावे से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि काशी विश्वनाथ मंदिर में दलाल सक्रिय हैं और श्रद्धालुओं के साथ ठगी की घटनाएं सामने आ रही हैं।


गौरतलब है कि सावन में बढ़ी भीड़ के बीच पुलिस दर्शन के नाम पर ठगी और दलाली करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। रविवार को आठ दलालों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि सोमवार को एक महिला श्रद्धालु से सुगम दर्शन के नाम पर चार हजार रुपये लेने वाले आरोपी को पकड़कर उससे रकम वापस कराई गई।

इसे भी पढ़े   देहरादून में हरियाली बचाने को सख्त नियम, भवन नक्शों में दिखाने होंगे पेड़ और प्राकृतिक संरचनाएं
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *