यूनाइटेड यूनिवर्सिटी के 40 विद्यार्थियों रावे प्रशिक्षण शुरू

यूनाइटेड यूनिवर्सिटी के 40 विद्यार्थियों रावे प्रशिक्षण शुरू

आधुनिक कृषि तकनीकों का मिलेगा व्यावहारिक ज्ञान

वाराणसी (जनवार्ता)। यूनाइटेड यूनिवर्सिटी, प्रयागराज के 40 विद्यार्थियों के लिए कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ), टिकरी में आयोजित पांच माह के ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (रावे) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन एफपीओ, टिकरी के निदेशक अमित कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।

rajeshswari

मुख्य अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. बी.के. मिश्रा ने पराली प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फसल अवशेषों का वैज्ञानिक प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य और टिकाऊ कृषि के लिए आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसानों के बीच जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा कृषि उद्यमिता और कृषि आधारित बिजनेस मॉडल विकसित कर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

यूनाइटेड यूनिवर्सिटी के डीन डॉ. नागेंद्र राय ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को कृषि प्रौद्योगिकी, बिजनेस मैनेजमेंट, सब्जी उत्पादन, ग्राफ्टिंग तकनीक, रोग एवं कीट प्रबंधन तथा आधुनिक खेती से जुड़े विभिन्न विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. जनार्दन यादव ने कहा कि वैज्ञानिक खेती, गुणवत्तापूर्ण बीज और संतुलित पोषण प्रबंधन अपनाकर उत्पादन के साथ किसानों की आय में भी वृद्धि की जा सकती है। उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल ने आश्वस्त किया कि कृषि विभाग युवा कृषकों के कौशल विकास के लिए हर संभव तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा।

एफपीओ, टिकरी के संरक्षक अनिल कुमार सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि, नवाचार और कृषि उद्यमिता से जोड़कर उन्हें व्यवहारिक अनुभव प्रदान करना है। कार्यक्रम के समापन पर पर्यावरणविद् अनिल सिंह ने सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़े   हरिप्रबोधिनी एकादशी पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *