श्रावण के प्रथम सोमवार पर राजस्थान ब्राह्मण मंडल काशी ने कांवड़ियों को कराया फलाहार

श्रावण के प्रथम सोमवार पर राजस्थान ब्राह्मण मंडल काशी ने कांवड़ियों को कराया फलाहार

वाराणसी (जनवार्ता) । श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर श्री राजस्थान ब्राह्मण मंडल काशी की ओर से चितरंजन पार्क स्थित कांवड़िया शिविर के समीप बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों के लिए निःशुल्क फलाहार वितरण का आयोजन किया गया।

rajeshswari

इस अवसर पर श्रद्धालुओं को फलाहारी खीर एवं फलाहारी आलू का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में कांवड़ियों और शिवभक्तों ने “बोल बम” के जयघोष के साथ प्रसाद ग्रहण किया। मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सेवा को पुण्य का कार्य बताते हुए पूरे उत्साह के साथ व्यवस्था संभाली।

कार्यक्रम में विनय चौधरी, विजय कृष्ण मिश्र, किशन चौधरी, राजकुमार सारस्वत, रमेश कुमार शर्मा, आशुतोष चौधरी, राजेश शर्मा तथा सुनील शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   बनारस रेल इंजन कारखाना में “संडे ऑन साइकिल” अभियान की पहली वर्षगांठ पर भव्य साइकिल रैली
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *