गड्ढों पर प्रदर्शन

गड्ढों पर प्रदर्शन

वाराणसी (जनवार्ता)। सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास जन्मस्थान के मुख्य मार्ग पर जलनिकासी नाले के किनारे बने खुले गड्ढों को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता अमन यादव के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी जलभराव वाले गड्ढे में उतरे और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे “स्मार्ट सिटी नहीं, मौत का गड्ढा” बताया।

rajeshswari


स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से खुले पड़े गड्ढों में जलभराव रहने से राहगीरों और मवेशियों के गिरने का खतरा बना रहता है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान लगाए गए सुरक्षा बैरिकेड अगले ही दिन हटा दिए गए। प्रदर्शनकारियों ने गड्ढों की तत्काल मरम्मत की मांग करते हुए चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

इसे भी पढ़े   बनारस के घाट पर विदेशी युवक ने चलाया सफाई अभियान, वीडियो वायरल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *