रघुवंश इंटर कॉलेज धरहरा में रविवार को केबल चोरी की वारदात, पीने के पानी व बिजली सहित मूलभूत सुविधाएं ठप

रघुवंश इंटर कॉलेज धरहरा में रविवार को केबल चोरी की वारदात, पीने के पानी व बिजली सहित मूलभूत सुविधाएं ठप

चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत धरहरा स्थित रघुवंश इंटर कॉलेज में विद्युत केबल चोरी का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बीते रविवार को अराजक तत्वों ने स्कूल की मुख्य बिजली लाइन से जुड़ी केबल पार कर दी, जिससे परिसर की दैनिक गतिविधियाँ पूरी तरह चरमरा गईं।

rajeshswari

मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने विद्यालय की मुख्य विद्युत आपूर्ति को निशाना बनाया। केबल चोरी होने से स्कूल परिसर में लगी वाटर मोटर बंद हो गई, जिससे बच्चों को पीने का पानी तक मुहैया नहीं हो पा रहा है। साथ ही, कक्षाओं में पंखे व लाइटें भी ठप हैं, जिससे गर्मी के दिनों में बच्चों को पढ़ाई के दौरान असहनीय गर्मी व असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

विद्यालय प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल चौबेपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज व आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं, अभिभावकों व शिक्षकों ने प्रशासन से शीघ्र विद्युत व्यवस्था बहाल कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की माँग उठाई है।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना पर चिंता जताई है और कहा कि स्कूलों को सुरक्षा के लिहाज से भी गंभीरता से लिया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ दोबारा न हों। फिलहाल, प्रभावित विद्यार्थी और स्टाफ प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े   ‘बाल संसद’ का तीसरा संस्करण वाराणसी में सफलतापूर्वक संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *