हर्षोल्लास के साथ मनाया गया डॉ. नरेंद्र पटेल का जन्मदिन
वाराणसी (जनवार्ता) । आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर मंगलवार को अपना दल (एस) के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल का जन्मदिन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. महेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डॉ. महेंद्र सिंह पटेल एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य संजीव सिंह ने डॉ. नरेंद्र पटेल को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए हार्दिक बधाई दी।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया। डॉ. नरेंद्र पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर रामबाबू प्रधान, अनिल पटेल, महेश राजभर, शराफत, रामबाबू राजभर, राजेश, आदिल, राहुल, राजेश सिंह सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

