वॉइज 2.0 जैसे आयोजनों ने युवाओं में राजनीतिक चेतना बढ़ाई : डॉ. अशोक कुमार सिंह

वॉइज 2.0 जैसे आयोजनों ने युवाओं में राजनीतिक चेतना बढ़ाई : डॉ. अशोक कुमार सिंह

जीवनदीप में दो दिवसीय युवा संसद ‘वॉइज 2.0’ का भव्य समापन

वाराणसी (जनवार्ता)। बड़ा लालपुर (चांदमारी) स्थित जीवनदीप इंस्टीट्यूट में पत्रकारिता विभाग एवं वॉइज़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) व युवा संसद सम्मेलन ‘वॉइज 2.0’ का का गुरुवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ।

rajeshswari

कूटनीति, नेतृत्व और सार्वजनिक नीति में एक समृद्ध अनुभव प्रदान करने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमि के कुल 180 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को जीवनदीप ग्रुप की वाइंस चेयरमैन डॉ. अंशु सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। सम्मेलन के दौरान कुल छह सदनों/समितियों का गठन किया गया था, जिनमें: अखिल भारतीय राजनीतिक दल बैठक (AIPPM), लोक सभा, राज्य सभा, उत्तर प्रदेश विधान सभा, संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA), अंतर्राष्ट्रीय प्रेस (IP) रहें। इन सदनों में युवा प्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विचारोत्तेजक बहस की। समिति सत्रों के साथ-साथ रोमांचक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं और इंटरैक्टिव गतिविधियों ने भी कार्यक्रम में उत्साह भरा। जीवनदीप इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार सिंह ने समापन सत्र को संबोधित करते हुए भावी नेताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा “वॉइज 2.0 जैसे आयोजनों ने यह साबित कर दिया है कि युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, सार्वजनिक भाषण, आलोचनात्मक सोच और समस्या-समाधान की भावना निरंतर सशक्त हो रही है। यह युवाओं की प्रतिभा निखारने का उत्तम मंच है। इस संपूर्ण कार्यक्रम की स्थापना और दूरदर्शी नेतृत्व वॉइज़ टीम की सेक्रेटरी जनरल मिस श्रेया त्रिपाठी के मार्गदर्शन में हुआ। उनके समर्पण और कॉलेज प्रशासन के सहयोग से कार्यक्रम को अभूतपूर्व सफलता मिली। समारोह के अंत में सेक्रेटरी जनरल ने सभी विजेता प्रतिनिधियों और प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित व पुरस्कृत किया। इस दौरान आयोजन समिति ने जीवनदीप संस्थान के प्रबंधन, संकाय सदस्यों, स्वयंसेवकों, कार्यकारी बोर्ड, प्रायोजकों और मीडिया टीम का उनके अटूट सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शैलेंद्र सिंह, पार्षद अशोक मौर्या, पूर्व पार्षद शिव शंकर, पत्रकारिता विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार, वॉइज़ की पूरी टीम, अध्यापक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   घर बैठे मिलेगा मुफ्त पौधा और ट्री-गार्ड, पौधारोपण भी करेगी नगर निगम की टीम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *