लोहता में कब्रिस्तान की जमीन पर विवाद, दो पक्ष आमने-सामने

लोहता में कब्रिस्तान की जमीन पर विवाद, दो पक्ष आमने-सामने

वाराणसी (जनवार्ता)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को कब्र बनाने को लेकर मुस्लिम समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने पुश्तैनी कब्रिस्तान की जमीन पर दूसरे पक्ष द्वारा कब्र बनाने का आरोप लगाया। वहीं दूसरे पक्ष ने कब्रिस्तान को सार्वजनिक बताते हुए सभी को दफनाने का अधिकार होने की बात कही।

rajeshswari


सूचना पर पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने विवाद बढ़ाने पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए आपसी सहमति से मामला सुलझाने की सलाह दी।

इसे भी पढ़े   श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान विश्वनाथ का तिरंगा श्रृंगार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *