गंगा 63.14 मीटर पर, घाटों का संपर्क टूटा

गंगा 63.14 मीटर पर, घाटों का संपर्क टूटा

वाराणसी (जनवार्ता)। तेज बारिश और मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की नदियों का पानी आने से गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार जलस्तर 63.14 मीटर पहुंच गया है और अगले 48 घंटे तक बढ़ोतरी जारी रह सकती है। शिवाला घाट का संपर्क अन्य घाटों से कट गया है। प्रशासन ने घाटों पर बैरिकेडिंग और जल पुलिस की निगरानी बढ़ा दी है।

rajeshswari


एडीएम वित्त सदानंद गुप्ता ने बाढ़ तैयारियों की समीक्षा कर राहत कैंपों में अतिरिक्त स्थान चिह्नित करने और स्कूलों व स्वास्थ्य केंद्रों में जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। वहीं, तीन दिन की बारिश से राजापुर-भरारी द्वितीय मार्ग पर बड़े गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है।

इसे भी पढ़े   श्रीमती टीसीए कल्याणी ने महालेखा नियंत्रक (सीजीए) का पदभार किया ग्रहण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *