रोहनिया के आरएस शिवमूर्ति स्कूल में हैप्पी मानसून गतिविधि,मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान
वाराणसी (जनवार्ता)। रोहनिया स्थित आरएस शिवमूर्ति पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और उत्साह बढ़ाने के लिए हैप्पी मानसून गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में मासिक सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति, सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा, अच्छा आचरण, स्वस्थ भोजन और सर्वश्रेष्ठ गृहकार्य जैसी श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया। बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय के डायरेक्टर योगेंद्र प्रताप सिंह और प्रिंसिपल राकेश तिवारी ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके अनुशासन, नियमित उपस्थिति और बेहतर प्रदर्शन की सराहना की। कोऑर्डिनेटर साधना वर्मा सहित शिक्षिकाओं प्रियम त्रिपाठी, रीना, सुनीता तिवारी, आयुषी सिंह, ज्योति श्रीवास्तव और ज्योति पाठक ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, स्वस्थ जीवनशैली और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।

