शमशेर सिंह पटेल बने अपना दल एस वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य
वाराणसी (जनवार्ता)। अपना दल (एस) ने संगठन को मजबूत करने के लिए वाराणसी परिक्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यकारिणी में नई जिम्मेदारी सौंपी है। शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बनवारीपुर निवासी एवं पार्टी के सक्रिय सदस्य शमशेर सिंह पटेल को वाराणसी परिक्षेत्र का क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति के बाद उनके आवास पर पहुंचकर रोहनिया विधायक एवं अपना दल (एस) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुनील पटेल ने अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर उनका सम्मान किया। उन्होंने शमशेर सिंह पटेल को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठन के हित में पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अपना दल (एस) के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रतिनिधि विधान परिषद सदस्य अजीत पटेल, जिला युवा मंच अध्यक्ष मानस कुमार सिंह, जिला महासचिव राजकुमार कश्यप, जिला महासचिव श्यामबली पटेल, जिला उपाध्यक्ष विनोद पटेल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष छात्र मंच राहुल पटेल सहित जिला, विधानसभा, सेक्टर, जोन और बूथ स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नवनियुक्त क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य शमशेर सिंह पटेल ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।

