16.62 करोड़ की जमीन धोखाधड़ी में आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार

16.62 करोड़ की जमीन धोखाधड़ी में आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। जमीन के फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर 16.62 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में भेलूपुर पुलिस ने एक आरोपी को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान लखनऊ के इंदिरानगर निवासी डॉ. अमित कुमार सिंह यादव (54) के रूप में हुई है।

rajeshswari

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भेलूपुर थाने में वर्ष 2025 में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि विपक्षीगण ने जमीन से संबंधित फर्जी दस्तावेज दिखाकर शिकायतकर्ता से धोखाधड़ीपूर्वक 16 करोड़ 62 लाख 49 हजार रुपये हड़प लिए और रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। वही मामले में वांछित आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने सर्विलांस और साइबर सेल की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की तो रविवार को पुलिस ने कोलकाता के लिटन होटल से दोपहर करीब 1:15 बजे आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसमें पुलिस टीम में थाना भेलूपुर प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   बरेका के नवीन कुमार राय बने राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारतीय रेलवे टीम के ऑब्जर्वर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *