चाकूबाजी के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

चाकूबाजी के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

वाराणसी (जनवार्ता)। चेतगंज पुलिस ने चाकू मारने के मामले में दर्ज मुकदमे के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में की गई।

rajeshswari

जिसमें चेतगंज थाने में 25 जुलाई को एक व्यक्ति ने सूजाबाद पड़ाव, रामनगर निवासी रमेश कुमार विश्वकर्मा के खिलाफ चाकू से हमला करने की शिकायत दर्ज कराई थी। वही प्रारंभ में मुकदमा भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) के तहत दर्ज किया गया था। विवेचना और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बाद में धारा 115(2) बीएनएस में मुकदमा तरमीम किया गया। पुलिस ने बताया कि 8 अगस्त को वादी और आरोपी को घटना के संबंध में पूछताछ के लिए तेलियाबाग बुलाया गया था। इस दौरान दोनों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत नहीं हुए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 43 वर्षीय रमेश विश्वकर्मा को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर थाने लाया गया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला समेत चेतगंज पुलिस टीम शामिल रही।

इसे भी पढ़े   भाजपा काशी क्षेत्र पिछड़ा मोर्चा ने शिक्षा को बताया भाग्य की कुंजी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *