गंगा बढ़ी, घाटों का संपर्क टूटा

गंगा बढ़ी, घाटों का संपर्क टूटा

वाराणसी (जनवार्ता)। सावन के दूसरे सोमवार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद गंगा घाटों पर पहुंचे, लेकिन बढ़े जलस्तर से घाटों के बीच पैदल आवागमन प्रभावित रहा।

rajeshswari

कई घाटों की सीढ़ियां पानी में डूबने से श्रद्धालुओं को परेशानी हुई।
बिहार के रोहतास से आए श्रद्धालु आलोक पांडेय ने बताया कि घाटों के दर्शन की योजना थी, लेकिन पानी बढ़ने से गंगाजल लेकर ही लौटना पड़ा। चंदौली से आए मयंक और उनके साथियों ने बताया कि पानी के बीच चलने से कपड़े और सामान भी खराब हो गए।
जलस्तर बढ़ने को देखते हुए जल पुलिस ने घाटों पर निगरानी बढ़ा दी है। श्रद्धालुओं को पानी में उतरने और जोखिम उठाने से लगातार रोका जा रहा है।

इसे भी पढ़े   बस की चपेट में आने से हुई वृद्ध की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *