रेलवे लाइन किनारे जुआ खेल रहे पांच गिरफ्तार, 3,470 रुपये बरामद
वाराणसी (जनवार्ता)। जैतपुरा पुलिस ने रेलवे लाइन के किनारे मुश्लिमपुरा में जुआ खेल रहे पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से जुए में दांव पर लगाए गए 3,470 रुपये और 52 ताश के पत्तों की एक गड्डी बरामद की। कार्रवाई शनिवार शाम करीब 6:35 बजे मुखबिर की सूचना पर की गई।

वही पुलिस के अनुसार, श्रावण मास और स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि रेलवे लाइन के किनारे कुछ लोग रुपये की हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और पांचों को पकड़ लिया। जिसमें गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दीपक जायसवाल, मो. सफीक, सद्दाम अहमद, नियाज अहमद और मो. रजा उर्फ राज के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ जैतपुरा थाने में सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इसमें कार्रवाई थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

