स्टंट करते पकड़ी 26 लाख की बाइक, मॉडिफाइड साइलेंसर लगा था

स्टंट करते पकड़ी 26 लाख की बाइक, मॉडिफाइड साइलेंसर लगा था

वाराणसी (जनवार्ता)। सिगरा थाना पुलिस ने तेज रफ्तार और खतरनाक स्टंट करने वाले बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 26 लाख रुपये कीमत की बिना नंबर की बाइक सीज कर दी। बाइक में करीब 90 हजार रुपये का मॉडिफाइड साइलेंसर लगा था, जिससे पटाखे और फायरिंग जैसी तेज आवाज निकलती थी।
पुलिस के अनुसार, बाइक सवार पिछले एक सप्ताह से रात में शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार में स्टंट कर रहा था। इससे राहगीरों में भय का माहौल था और हादसे की आशंका बनी हुई थी। लगातार निगरानी के बाद पुलिस ने बाइक को पकड़ लिया। जांच में बाइक बिना नंबर की मिली।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   काशी विश्वनाथ धाम में सोमवारी रुद्राभिषेक संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *