आवारा कुत्ते का आतंक, 24 घंटे में मासूम समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटा

आवारा कुत्ते का आतंक, 24 घंटे में मासूम समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटा

वाराणसी (जनवार्ता)। राजातालाब क्षेत्र में एक आवारा कुत्ते के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है। स्टेशन रोड, रथयात्रा मार्ग समेत आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटे के भीतर कुत्ते ने एक मासूम सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना लिया। लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश है।

rajeshswari

बताया गया कि सोमवार को कुत्ते ने अलग-अलग स्थानों पर लोगों पर हमला कर उन्हें काट लिया। कुत्ते के हमले में घायल लोगों के परिजन उन्हें आराजी लाइन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां घायलों को एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) की डोज लगाई गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त कुत्ता आए दिन राहगीरों और स्थानीय निवासियों पर हमला कर रहा है। बारिश के मौसम में कुत्ते के आक्रामक व्यवहार को लेकर लोगों की चिंता और बढ़ गई है। खासकर बच्चों को लेकर अभिभावक परेशान हैं और उन्हें अकेले बाहर भेजने से डर रहे हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने बताया कि करीब एक माह पूर्व उन्हें भी इसी तरह कुत्ते ने काट लिया था। उन्होंने लोगों से अपील की कि कुत्ते के काटने की स्थिति में जख्म को तत्काल करीब 20 मिनट तक साबुन और बहते पानी से अच्छी तरह धोने के बाद बिना देरी किए चिकित्सकीय सलाह लेकर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाएं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में घूम रहे आवारा कुत्ते को पकड़कर समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी बच्चे या राहगीर के साथ गंभीर घटना न हो।

इसे भी पढ़े   इटली से वाराणसी संस्कृत पढ़ने आई छात्रा से धोखाधडी मामले में सन्यासी को जेल

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *