हेरोइन तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, एक और आरोपी गिरफ्तार

हेरोइन तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, एक और आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में हेरोइन तस्करी के मामले में पुलिस ने बैकवर्ड लिंक के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) और टिकरापारा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने भिलाई निवासी विक्रम सिंह उर्फ शेखर अन्ना (30) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से प्रकरण से संबंधित एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

rajeshswari

पुलिस के मुताबिक, 10 जून 2026 को भाठागांव स्थित नया बस स्टैंड के पास कार्रवाई कर हरप्रीत सिंह मट्टू और ऋषि साहू को गिरफ्तार किया गया था। दोनों के कब्जे से 8.75 ग्राम हेरोइन, जिसकी कीमत करीब 1.70 लाख रुपये, तथा बिक्री की रकम 2,050 रुपये बरामद हुई थी। मामले में टिकरापारा थाने में नारकोटिक एक्ट की धारा 21(बी) के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कथित तौर पर विक्रम सिंह का नाम सामने आया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्हें हेरोइन की सप्लाई भिलाई निवासी विक्रम सिंह उर्फ शेखर अन्ना से मिली थी। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के आधार पर उसकी तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन की सप्लाई के वास्तविक स्रोत, सप्लाई चैन और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की इंड-टू-इंड जांच जारी है और तस्करी से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

इस गिरफ्तारी के बाद हेरोइन तस्करी के इस मामले में अब तक कुल तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

इसे भी पढ़े   एसटीएफ : नोट बदलने के नाम पर ठगी करने वाले सरगना समेत आधा दर्जन सदस्य गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *