हर घर तिरंगा रैली को एसडीएम औराई ने दिखाई हरी झंडी

हर घर तिरंगा रैली को एसडीएम औराई ने दिखाई हरी झंडी

भारत माता की जय और वंदेमातरम के उद्घोष से गूंजा घोसिया क्षेत्र

संत रविदास नगर । स्वतंत्रता दिवस एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को राजेंद्र बरनवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, घोसिया, औराई से हर घर तिरंगा रैली निकाली गई। उप जिलाधिकारी औराई शिवेंद्र कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

rajeshswari

रैली में शामिल छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय और वंदेमातरम के उद्घोष किए। देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। छात्राओं ने जय रामपुर क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद वापस कॉलेज परिसर में रैली का समापन किया।

रैली में उप जिलाधिकारी औराई के साथ केंद्रीय संचार ब्यूरो, वाराणसी के सहायक निदेशक डॉ. लालजी, कॉलेज की प्रधानाचार्या कुसुम लता और दिव्यांशु मिश्रा सहित अन्य लोग शामिल रहे।

केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी की ओर से 14 और 15 अगस्त को राजेंद्र बरनवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज परिसर में ‘एकीकृत संचार आउटरीच कार्यक्रम’ का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय कार्यक्रम में स्वतंत्रता आंदोलन के विभिन्न आयामों तथा केंद्र सरकार की योजनाओं पर आधारित फोटो प्रदर्शनी, गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

वहीं, संत रविदास मंदिर, त्रिलोकपुर परिसर में विजय शंकर लोकगीत पार्टी, भदोही के कलाकारों ने स्वतंत्रता दिवस और हर घर तिरंगा अभियान के महत्व पर आधारित देशभक्ति गीत-संगीत प्रस्तुत कर लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाई।

इसे भी पढ़े   एओपीएएस कॉन्फ्रेंस में प्रो. शिवम सिन्हा ने किया बीएचयू का प्रतिनिधित्व
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *