टावर पर चढ़ा, घंटों तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

टावर पर चढ़ा, घंटों तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

चौबेपुर (जनवार्ता): थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तोफापुर में सुबह करीब दस बजे अचानक हड़कंप मच गया। मिली जानकारी अनुसार गांव निवासी ऋषि चौहान (28) ने मोबाइल टावर पर चढ़कर पैसे मांगने शुरू कर दिए। उसका कहना था कि उसे पांच हज़ार रुपये दे दिए जाएं, तभी वह नीचे उतरेगा।सूचना मिलते ही चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राहुल यादव और स्थानीय ग्रामीणों ने भी समझाने का प्रयास किया। लेकिन युवक अपनी मांग पर अड़ा रहा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जब सभी ने उसे समझा लिया, तब जाकर वह टावर से नीचे उतरा।ग्रामीणों का कहना है कि ऋषि नशे का आदी है और मानसिक रूप से भी ठीक नहीं है। वह पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है।चौकी प्रभारी महेश कुमार मिश्रा ने बताया, “युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत होता है। यह उसकी पांचवीं बार ऐसी घटना है। उसे समझाकर घर भेज दिया गया है।”पुलिस ने परिवार वालों को सख्त हिदायत दी है कि वह आगे ऐसा न करे। फिलहाल मामला शांत हो गया है, लेकिन टावर पर चढ़ने की इस घटना से गांव में कुछ देर तक दहशत का माहौल बना रहा।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   दूध से ट्रिगर होते हैं अस्थमा के लक्षण? जानें डेयरी प्रोडक्ट्स और सांस की बीमारी के बीच का कनेक्शन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *