आईपीएस के 94 वर्षीय मां की संदिग्ध मौत

आईपीएस के 94 वर्षीय मां की संदिग्ध मौत

जेवर गायब मिलने से हत्या की आशंका

अंबेडकरनगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा धमरूआ गांव में उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की 94 वर्षीय मां इंद्रावती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। घर के अंदर उनका शव मिला। शव के मुंह से खून निकलने और शरीर से सोने के आभूषण गायब मिलने के बाद परिजनों ने हत्या कर लूट की आशंका जताई है।

rajeshswari

बताया गया कि बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती थीं। रविवार दोपहर बाद परिजनों को उनकी मौत की जानकारी मिली। परिजनों के अनुसार, शव के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और शरीर पर चोट व खरोंच के निशान भी मिले। वहीं सोने की चेन, कंगन, कुंडल, अंगूठी समेत अन्य आभूषण गायब बताए गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अयोध्या रेंज के आईजी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारणों का पता चलने की उम्मीद है।

पुलिस ने मामले में हत्या और लूट की आशंका को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पुलिस कई पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट होना बाकी है कि बुजुर्ग महिला की हत्या लूट के इरादे से की गई या घटना के पीछे कोई अन्य वजह है।

घटना में पुलिस अधिकारी के परिवार के सदस्य के शामिल होने के कारण पुलिस महकमे में भी हलचल है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   बोलेरो की चपेट में आने से मां बेटा घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *