बच्ची हत्याकांड में पिता का बयान दर्ज, 24 को सुनवाई
गोरखपुर (जनवार्ता)। 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के चर्चित मामले में गुरुवार को पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत में पीड़िता के पिता का बयान दर्ज किया गया। बचाव पक्ष की ओर से जिरह भी की गई।

मामले की अगली सुनवाई 24 अगस्त को होगी।
पुलिस की ओर से दाखिल 187 पन्नों की चार्जशीट के आधार पर मुख्य आरोपी अभिषेक यादव के खिलाफ आरोप तय किए जा चुके हैं। चार्जशीट में सीसीटीवी फुटेज, मृतका की बहन के बयान समेत कई तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्य शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डीएनए और अन्य जैविक नमूनों की कुछ फॉरेंसिक रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

