विश्व मच्छर दिवस पर बच्चों को डेंगू-मलेरिया से बचाव की जानकारी

विश्व मच्छर दिवस पर बच्चों को डेंगू-मलेरिया से बचाव की जानकारी

वाराणसी (जनवार्ता)। विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.पी. सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग एवं पीएसआई इंडिया की एम्बेड परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय, दुर्गाकुंड में जागरूकता कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया।

rajeshswari

इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी शरदचंद्र पाण्डेय ने बताया कि बच्चों को डेंगू एवं मलेरिया के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। जिसमें पीएसआई इंडिया की टीम ने मॉड्यूल एवं चित्रों के माध्यम से मच्छर जनित रोगों से बचाव के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया।

बताया गया कि डेंगू एडीज एजिप्टी तथा मलेरिया मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है। मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए घर और आसपास जमा पानी को सप्ताह में कम से कम एक बार खाली कर साफ करने की अपील की गई। वही कूलर, गमले, टीन के डिब्बे, नारियल के खोल और फ्रिज की डीफ्रॉस्ट ट्रे में पानी जमा न होने देने पर जोर दिया गया और बुखार होने पर तत्काल जांच और चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह भी दी गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग व सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   काशी में कल से सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *