बीएचयू में गुरुजनों के सम्मान में पौधारोपण अभियान

बीएचयू में गुरुजनों के सम्मान में पौधारोपण अभियान

छात्रों ने संरक्षण का लिया संकल्प

वाराणसी। शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरुजनों के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के आईआईटी छात्रावास के सामने सड़क किनारे वृहद पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। पर्यावरण ऋषि अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में आयोजित अभियान में गुरुजनों के नाम पर आम और पुष्पदार पौधे लगाए गए। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए।

rajeshswari

इस अवसर पर वरिष्ठ उद्यान अधिकारी अश्वनी कुमार देशवाल ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। पौधारोपण के साथ लगाए गए पौधों का संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल भी जरूरी है।

संत प्रकाशानंद ने कहा कि जिस प्रकार गुरु अपने ज्ञान से जीवन को सही दिशा देते हैं, उसी प्रकार वृक्ष फल, फूल, छाया और प्राणवायु देकर समाज के जीवन को समृद्ध करते हैं। गुरुजनों के नाम पर पौधारोपण उनके प्रति सम्मान की सार्थक अभिव्यक्ति है।

अभियान में शामिल बीएचयू के छात्र-छात्राओं ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। पर्यावरण ऋषि अनिल कुमार सिंह ने कहा कि गुरुजनों के नाम पर लगाए गए पौधे ज्ञान, संस्कार और प्रकृति संरक्षण के प्रतीक बनेंगे। आज लगाए गए पौधे भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर समाज को सार्थक संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शुभ अवसर को पौधारोपण से जोड़ने की जरूरत है, ताकि पर्यावरण संरक्षण जनअभियान का रूप ले सके।

इसे भी पढ़े   मोदी सरकार के 12 साल: काशी के जनप्रतिनिधियों ने गिनाईं उपलब्धियां
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *