बरेका में ठेका श्रमिकों के हितों पर जोर

बरेका में ठेका श्रमिकों के हितों पर जोर

वाराणसी (जनवार्ता)। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में गुरुवार को चारों नए श्रम कानूनों के प्रभावी अनुपालन को लेकर सभी विभागों के नामित नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ठेका श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा, वेतन भुगतान और कल्याणकारी सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की गई।

rajeshswari

बैठक में ठेका श्रमिकों के ईपीएफ/ईएसआईसी, निर्धारित दर के अनुसार समय से वेतन भुगतान, वेतन पर्ची, उपस्थिति, श्रमिकों के पंजीकरण सहित अन्य वैधानिक प्रावधानों के अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बरेका में कार्यरत ठेका श्रमिकों से संबंधित सभी संविदाओं में मजदूरी संहिता-2019, औद्योगिक संबंध संहिता-2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता-2020 तथा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशाएं संहिता-2020 के प्रावधानों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

सभी विभागीय नोडल अधिकारियों को अपने-अपने विभाग में कार्यरत ठेका श्रमिकों और ठेकेदारों से संबंधित अभिलेखों का सत्यापन करने तथा सामाजिक सुरक्षा, वेतन भुगतान, कार्यस्थल की सुरक्षा एवं श्रमिक कल्याण से जुड़े सभी वैधानिक प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि श्रम कानूनों के अनुपालन की नियमित निगरानी और समीक्षा की जाएगी। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी।

बैठक में मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/सर्विस इंजीनियर एवं प्रधान नियोक्ता विपुल सिंह, मुख्य संरक्षा अधिकारी जितेंद्र अग्रवाल, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (मुख्यालय) समीर पॉल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   भोपाल में केरवा डैम का स्लैब गिरा: हादसे के बाद रास्ता बंद, बड़ा हादसा टला
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *