प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं देश की प्रगति के लिए किया हवन-पूजन
वाराणसी (जनवार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर भाजपा काशी क्षेत्र की ओर से कामना पूर्ण हनुमान मंदिर एवं शांतिकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना एवं यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया।

भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया की अगुवाई तथा क्षेत्रीय महामंत्री अनूप जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से भगवान का पूजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शतायु एवं दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत के निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर होने और देश के विकसित राष्ट्र बनने की प्रार्थना की गई।
इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ-हवन कर देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की भी कामना की गई। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

