चोरी के दौरान मारपीट में वृद्ध की हत्या की आशंका

चोरी के दौरान मारपीट में वृद्ध की हत्या की आशंका

आठ दिन बाद घर के गेस्ट रूम में मिला शव

जौनपुर (जनवार्ता)। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेहड़ा गांव में 11 सितंबर से लापता 70 वर्षीय विनोद सिंह का शव शुक्रवार को उनके घर के गेस्ट रूम में सड़ी-गली हालत में मिला। कई दिन पुराना होने के कारण शव से तेज दुर्गंध उठ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari

विनोद सिंह सवारी गाड़ी पर खलासी का काम करते थे। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से भी कुछ अस्वस्थ रहते थे। उनका इकलौता बेटा अतुल सिंह लखनऊ में परिवार के साथ रहता है। अतुल के मुताबिक, 11 सितंबर की रात से उनके पिता का पता नहीं चल रहा था और उनकी तलाश की जा रही थी।

शुक्रवार को अतुल गांव स्थित घर पहुंचे तो अंदर से तेज दुर्गंध आ रही थी। आसपास के लोगों ने किसी जानवर के मरने की आशंका जताई। इसके बाद घर की सफाई कराई गई। सफाई के दौरान गेस्ट रूम में विनोद सिंह का शव पड़ा मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

अतुल सिंह ने गांव के ही एक युवक और उसके साथियों पर चोरी के दौरान पिता के साथ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही वृद्ध की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

इसे भी पढ़े   पिता के साथ पूर्वजों का पिंडदान करने आया युवक गंगा में डूबा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *