फर्जी मरीज बनाकर बीमा क्लेम लेने की कोशिश, दो पर मुकदमा

फर्जी मरीज बनाकर बीमा क्लेम लेने की कोशिश, दो पर मुकदमा

वाराणसी (जनवार्ता)। भेलूपुर पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर बीमा कंपनी से लाभ लेने के प्रयास के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई किड्स केयर नर्सिंग होम के संचालक डॉ. राहुल कुमार की तहरीर पर इमरान अंसारी और अस्पताल के पूर्व मैनेजर शम्स तबरेज के खिलाफ की गई है।

rajeshswari


डॉ. राहुल कुमार के अनुसार, स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी की ओर से ईमेल भेजकर इमरान अंसारी के 10 सितंबर 2025 को अस्पताल में भर्ती होने और 16 सितंबर को डिस्चार्ज होने संबंधी सत्यापन रिपोर्ट मांगी गई थी। अस्पताल स्तर पर जांच करने पर सामने आया कि इन तारीखों में इमरान अंसारी नाम का कोई मरीज भर्ती ही नहीं हुआ था।
डॉक्टर ने 31 अक्टूबर 2025 को बीमा कंपनी के मैनेजर को इसकी जानकारी दी। आरोप है कि इमरान अंसारी और शम्स तबरेज ने साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज और प्रपत्र तैयार कर बीमा क्लेम लेने का प्रयास किया। मामले की जांच भेलूपुर पुलिस कर रही है। अस्पताल प्रबंधन ने शम्स तबरेज को नौकरी से हटा दिया है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: शंकराचार्य के वकील को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *