क्लस्टर-4 में सीवर-पेयजल परियोजना का भूमि पूजन

क्लस्टर-4 में सीवर-पेयजल परियोजना का भूमि पूजन

वाराणसी  (जनवार्ता)। क्लस्टर-4 के तहत भेलूपुर, नरियां, दुर्गाकुंड, सरायनंदन और जोल्हा उत्तरी वार्डों में सीवर एवं पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने की परियोजना का शुभारंभ हुआ। सरायनंदन वार्ड में महापौर अशोक कुमार तिवारी और विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने भूमि पूजन किया।

rajeshswari


परियोजना के तहत पांचों वार्डों में 433.16 करोड़ रुपये की लागत से करीब 149.29 किलोमीटर नई सीवर लाइन और 251 किलोमीटर पेयजल पाइपलाइन बिछाई जाएगी। साथ ही सभी घरों को सीवर और पेयजल कनेक्शन से जोड़ा जाएगा।


सरायनंदन वार्ड में करीब 110 करोड़ रुपये की लागत से 55 किलोमीटर सीवर लाइन का कार्य प्रस्तावित है। परियोजना पूरी होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में सीवर और पेयजल की सुविधाओं में सुधार होने के साथ जल निकासी और पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में संबंधित वार्डों के पार्षद, जनप्रतिनिधि, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) और नगर निगम के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   एसीपी विदुष सक्सेना ने किया सारनाथ थाने का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *