सीर गोवर्धन के लेखपाल का निजी मुंशी एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

सीर गोवर्धन के लेखपाल का निजी मुंशी एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। सीर गोवर्धन क्षेत्र के लेखपाल कुंदन सिंह के निजी मुंशी अशोक कुमार को एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोप है कि दाखिल-खारिज के काम के एवज में शिकायतकर्ता कमल कांत विक्रम से एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।

rajeshswari

शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने आरोप की जांच और सत्यापन किया। इसके बाद मंगलवार को यूपी कॉलेज गेट के पास टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही अशोक कुमार ने शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से रिश्वत की रकम और मोबाइल फोन बरामद किया गया।

बताया गया कि अशोक के मोबाइल में लेखपाल कुंदन सिंह और उसके बीच रिश्वत के लेनदेन से संबंधित बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मिली है। कार्रवाई के दौरान लेखपाल मौके से फरार हो गया। एंटी करप्शन टीम उसकी तलाश में जुटी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   निजीकरण नहीं होने के मंत्री के बयान के बाद अब प्रक्रिया निरस्त करने और उत्पीड़न वापस लेने की मांग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *