गणेश मंदिर से चोरी मोबाइल डेढ़ घंटे में बरामद

गणेश मंदिर से चोरी मोबाइल डेढ़ घंटे में बरामद

मंडुवाडीह पुलिस ने मालिक को सौंपा

वाराणसी (जनवार्ता)। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र स्थित गणेश मंदिर में दर्शन के दौरान चोरी हुआ मोबाइल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब डेढ़ घंटे में बरामद कर लिया। बरामद मोबाइल को पुलिस ने उसके मालिक कृष्णानन्द पाण्डेय को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया।

rajeshswari

अशोका नगर निवासी कृष्णानन्द पाण्डेय पुत्र स्व. रामकिरत पाण्डेय 26 सितंबर की शाम करीब छह बजे गणेश मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन चोरी कर लिया। मोबाइल चोरी होने की जानकारी मिलते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कराई और कस्बा चौकी प्रभारी योगेंद्र को जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने के साथ ही मंदिर और आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर सुराग जुटाए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप करीब डेढ़ घंटे के भीतर चोरी गया मोबाइल बरामद कर लिया गया।

मोबाइल बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे कृष्णानन्द पाण्डेय के सुपुर्द कर दिया। मोबाइल वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस की तत्परता की सराहना की।

इसे भी पढ़े   देश में सबसे अधिक एनक्यूएएस प्रमाणित स्वास्थ्य इकाइयों वाला पहला जिला वाराणसी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *