आब्जर्वर बेस्ट जर्नलिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित हुए जनवार्ता के समूह संपादक डॉ. राजकुमार सिंह
■आब्जर्वर सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां सम्मानित
वाराणसी(जनवार्ता)। समाज, शिक्षा, चिकित्सा, पत्रकारिता, विधि, प्रशासन और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को आब्जर्वर पीस फाउण्डेशन, वाराणसी की ओर से सम्मानित किया गया। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर मीरापुर बसही स्थित अमर पैलेस में आयोजित सम्मान समारोह में जनवार्ता हिन्दी दैनिक एवं जनवार्ता डिजिटल के समूह संपादक डॉ. राजकुमार सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘आब्जर्वर बेस्ट जर्नलिस्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।


समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मान प्रदान किया गया। ‘आब्जर्वर आउटस्टैंडिंग पीपुल ऑफ ट्वेंटीफर्स्ट सेंचुरी अवॉर्ड’ से राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित एवं सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व आचार्य प्रो. सुधाकर दीक्षित को सम्मानित किया गया।
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
‘आब्जर्वर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से भदन्त बोध्यांग गौतम महास्थविर, पूज्य महन्त श्री शत्रुघ्नदास जी महाराज, पीठाधीश्वर सिद्धपीठ भुड़कुड़ा मठ गाजीपुर; पूज्य महन्त श्री धर्मेन्द्र दास शास्त्री जी महाराज, पीठाधीश्वर सिद्धपीठ श्री पलटू दास जी अखाड़ा अयोध्या; महन्त डॉ. सुन्दर दास शास्त्री जी, पीठाधीश्वर श्री कबीर मठ तुरकी, मुजफ्फरपुर; सन्त श्री रामसनेही दास जी, कबीर पंथी साधु देवरिया; सनातनी रामानन्द जी, संस्थापक पिल्ग्रिम्स पब्लिशिंग, स्वराज आश्रम एवं शास्त्र संग्रहालय एवं अनुसंधान ट्रस्ट वाराणसी; प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत, कुलपति जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर; प्रो. योगेन्द्र प्रताप सिंह, निदेशक गोविन्द बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान प्रयागराज; प्रो. अखिलेश दुबे, अकादमिक निदेशक महात्मा गांधी अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय केन्द्र झूसी प्रयागराज; प्रो. (डॉ.) रंजीत कुमार सिंह, पूर्व प्रति कुलपति कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा; श्री सी.पी. चन्द, सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश; प्रो. अमरीका सिंह, पूर्व कुलपति एम.एल.एस. विश्वविद्यालय उदयपुर तथा प्रो. (डॉ.) अलका सिंह, प्राचार्य बसंत महिला महाविद्यालय, कृष्णमूर्ति फाउंडेशन राजघाट, वाराणसी को सम्मानित किया गया।
मैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड
‘आब्जर्वर मैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ से वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक राज सिंह, डॉ. राजेश कुमार तिवारी, डॉ. आदिनाथ, डॉ. मनीष तिवारी, अधिवक्ता श्रीमती कामिनी सिंह, मुख्य संवाददाता रितेश चन्द्र श्रीवास्तव, प्रो. उमापति दीक्षित तथा अधिवक्ता श्री कमलेश शुक्ल सम्मानित हुए।
यंग एक्सीलेंस अवॉर्ड
‘आब्जर्वर यंग एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से डॉ. जैस्मीन पटनायक, डॉ. मनोज कुमार यादव, डॉ. संजय कुमार सिंह, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मोनिका सिंह तथा डॉ. कमलेश पाल को सम्मानित किया गया।
बेस्ट डॉक्टर्स अवॉर्ड
चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘आब्जर्वर बेस्ट डॉक्टर्स अवॉर्ड’ से प्रो. (डॉ.) अजीत सिंह, प्रो. (डॉ.) ओम शंकर, प्रो. (डॉ.) विकास अग्रवाल, प्रो. (डॉ.) देवेश प्रकाश यादव, डॉ. ललित अग्रवाल, डॉ. ओ.पी. उपाध्याय, डॉ. देवेश कुमार, डॉ. सुनील कुमार, प्रो. (डॉ.) मुमताज अहमद अंसारी, प्रो. (डॉ.) अजय कुमार पाण्डेय, डॉ. विजय सिंह, डॉ. संतोष कुमार मौर्य एवं डॉ. मिनहाज अहमद को सम्मानित किया गया।
बेस्ट जर्नलिस्ट अवॉर्ड
पत्रकारिता के क्षेत्र में ‘आब्जर्वर बेस्ट जर्नलिस्ट अवॉर्ड’से डॉ. राजकुमार सिंह, समूह संपादक, जनवार्ता हिन्दी दैनिक एवं जनवार्ता डिजिटल, वाराणसी, डॉ. इन्दुकान्त दीक्षित, ब्यूरो प्रमुख एवं प्रधान संवाददाता, द प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया एवं भाषा, मंगलूरू; डॉ. गिरीश कुमार दूबे, ब्यूरो प्रमुख एएनआई, वाराणसी; श्री रमेश कुमार सिंह, विशेष संवाददाता, द पायनियर, वाराणसी; श्री बिनय सिंह, वरिष्ठ संवाददाता, द टाइम्स ऑफ इंडिया, वाराणसी को सम्मानित किया गया।
बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड
शिक्षा के क्षेत्र में ‘आब्जर्वर बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड’ से डॉ. कुमारी नम्रता, सह-आचार्य एनआईटी जमशेदपुर; डॉ. सुषमा दीक्षित, प्रधानाध्यापिका कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल रांची; श्रीमती आरती सिंह, प्रधानाध्यापिका सविलयन विद्यालय दशाश्वमेध वाराणसी; डॉ. पूनम सिंह खरवार, सह-आचार्य शिक्षा संकाय बीएचयू तथा प्रो. (डॉ.) दुर्गेश मणि त्रिपाठी, प्रोफेसर एल.एन. फॉर्मेसी कॉलेज देवरिया को सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए आब्जर्वर पीस फाउण्डेशन के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अमर बहादुर सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य उन व्यक्तियों को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपने कार्य, चिंतन और कर्तव्यनिष्ठा से समाज को नई दिशा देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं।
फाउण्डेशन के ट्रस्टी प्रो. (डॉ.) अमर ज्योति सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती स्वकेन्द्रित प्रवृत्ति के बीच समाज के लिए समर्पित लोगों को सम्मानित करना युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने का प्रभावी माध्यम है।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद, चिकित्सक, पत्रकार, अधिवक्ता, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में अतिथिगण उपस्थित रहे।
#Janwarta #जनवार्ता #DrRajKumarSingh #डॉराजकुमारसिंह #JanwartaDigital #BestJournalistAward #ObserverPeaceFoundation #ObserverAwards #JournalismAward #BestJournalist #पत्रकारिता #पत्रकारसम्मान #सम्मानसमारोह #वाराणसी #Varanasi #Media #Journalist #Journalism #AwardCeremony #GandhiJayanti #महात्मागांधी #समाजसेवा #शिक्षा #चिकित्सा #समाजकेविशिष्टजन #सचकेसाथ #जनवार्तासचकेसाथ

