लखनऊ : 50 हजार के इनामिया को एसओजी ने दबोचा, दो दर्जन मुकदमों का आरोपी

लखनऊ : 50 हजार के इनामिया को एसओजी ने दबोचा, दो दर्जन मुकदमों का आरोपी

लखनऊ (जनवार्ता)। इंदिरानगर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी दरबारी उर्फ ननकन्नू को गिरफ्तार किया है। आरोपी सीतापुर का निवासी बताया गया है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ लूट, डकैती और चोरी समेत करीब दो दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

rajeshswari

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के साथ पूर्व में जुड़े सुरेश पासी को क्राइम ब्रांच और इंदिरानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सुरेश पासी के खिलाफ करीब तीन दर्जन मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। वहीं, गिरोह के एक अन्य साथी फिरोज को एसटीएफ ने पूर्व में गिरफ्तार किया था, जिसके खिलाफ करीब 28 मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी गई है।

50 हजार के इनामी आरोपी की गिरफ्तारी को क्राइम ब्रांच के एसओजी प्रभारी शिवानंद मिश्रा की टीम और थाना इंदिरानगर पुलिस की महत्वपूर्ण कामयाबी बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

इसे भी पढ़े   काशी पत्रकार संघ व प्रेस क्लब के चुनाव परिणाम घोषित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *