काशी में ‘नमो बुक फेस्ट’ का शुभारंभ

काशी में ‘नमो बुक फेस्ट’ का शुभारंभ

मोदी पर 500 से अधिक किताबें देख अकी आबे हुईं अभिभूत

वाराणसी (जनवार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक पदों पर 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय ‘नमो बुक फेस्ट’ का शुभारंभ हुआ। फेस्ट में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन, कार्यशैली और सार्वजनिक जीवन पर लिखी गई 500 से अधिक पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई है। पुस्तकों की इतनी बड़ी संख्या देखकर जापान के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे विशेष रूप से प्रभावित और आश्चर्यचकित नजर आईं।

rajeshswari

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अकी आबे विशेष रूप से शामिल हुईं। अकी आबे का स्वागत सीएमपीपीआर के निदेशक एवं वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने किया।

फेस्ट के पहले दिन ‘मोदी के पच्चीस साल’ विषय पर पैनल चर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव के विषय प्रवर्तन से हुई। इसके बाद ‘हनुमान अंश’ की निर्माता अनुप्रिया नागर ने अपने विचार रखे।

पैनल चर्चा में किशोर मकवाना, अरविंद चतुर्वेदी, मुकेश मोहन गुप्त और डॉ. पवन विजय ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के सफर, उनके नेतृत्व और देश की राजनीति पर पड़े प्रभाव पर विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में दिल्ली से पहुंची महिला बाइक राइडर कंचन भी आकर्षण का केंद्र रहीं। फेस्ट में प्रधानमंत्री मोदी से संबंधित पुस्तकों की प्रदर्शनी के साथ उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को भी प्रदर्शित किया गया है।

इसे भी पढ़े   सपत्नीक पंचतंत्र में विलीन हुए कुलपति प्रोफेसर हरे राम त्रिपाठी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *