भदोही : एसपी ने फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

भदोही : एसपी ने फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

बोले- शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, धरातल पर दिखना चाहिए, पीड़ितों की संतुष्टि सर्वोपरि

भदोही। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को फोन पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

rajeshswari

एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देना चाहिए। पीड़ित पक्ष कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट हो, इसे प्राथमिकता में रखा जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थानों पर आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ मानवीय एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए। साथ ही उनकी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसे भी पढ़े   महिला उप निरीक्षक मीनू सिंह को सराहनीय सेवा के लिए किया गया सम्मानित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *