पुलिस लाइन में घर सजाओ प्रतियोगिता, मिलेंगे आकर्षक इनाम

पुलिस लाइन में घर सजाओ प्रतियोगिता, मिलेंगे आकर्षक इनाम

वाराणसी  (जनवार्ता)। पुलिस लाइन में ‘घर सजाओ, इनाम पाओ प्रतियोगिता’ के तीसरे चरण को लेकर पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों में उत्साह है। एक हजार से अधिक परिवार अपने आवासों को साफ-सुथरा और आकर्षक बनाने में जुटे हैं। विजेताओं को रेफ्रिजरेटर, एलईडी टीवी, माइक्रोवेव ओवन और प्रेशर कुकर दिए जाएंगे।

rajeshswari


कमिश्नरेट प्रशासन ने इस बार प्रतियोगिता की थीम ‘स्वच्छ आवास, सुंदर परिसर, खुशहाल परिवार’ रखी है। प्रतियोगिता 100 अंकों की होगी। घर के बाहर सफाई और डस्टबिन की व्यवस्था के लिए 20 अंक, जबकि दीवारों की रंगाई-पुताई, दरवाजे और खिड़कियों की स्थिति के लिए 20 अंक निर्धारित हैं। शौचालय की सफाई, सामान का रखरखाव, रंगोली, बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता, गमलों की देखभाल और सुव्यवस्थित वायरिंग के लिए 10-10 अंक मिलेंगे।

इसे भी पढ़े   राजातालाब तहसील में मुसहर समुदाय ने घरौनी और भूमि आवंटन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *