बेकाबू स्कॉर्पियो ने बरपाया कहर

बेकाबू स्कॉर्पियो ने बरपाया कहर

दो की मौत, सात घायल

जौनपुर (जनवार्ता)। जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर प्रसाद इंस्टीट्यूट के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया। इसके बाद वाहन बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया। हादसे में अमित यादव (20) और इंदू देवी (40) की मौके पर मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए।

rajeshswari


ग्रामीणों के अनुसार, मनोज यादव और उनके भाई महेंद्र यादव के बीच तीन दिनों से जमीन विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद में महेंद्र का बेटा स्कॉर्पियो लेकर मौके पर पहुंचा और लोगों को कुचल दिया।


सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। पुलिस हादसे और जमीन विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   यूपी पुलिस : 194 इंस्पेक्टर गैर जनपद स्थानांतरित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *