ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 की मौत, 15 घायल

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 की मौत, 15 घायल

लखीमपुर खीरी, । जिले के पढुआ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। घायलों में 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार, शारदानगर थाना क्षेत्र के निवासी करीब 150 से अधिक लोग मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए बहराइच के सुजौली स्थित कारीकोट देव स्थान जा रहे थे। सभी लोग एक ट्रैक्टर से जुड़ी दो ट्रॉलियों में सवार थे, जिनमें प्रत्येक में लगभग 80–90 लोग बैठे हुए थे।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर में दो ट्रॉलियों को जोड़ने के कारण संतुलन बिगड़ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रॉली सड़क किनारे खाई में जा गिरी।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कई लोग ट्रॉली के नीचे दबे हुए थे, जबकि कुछ घायल सड़क पर पड़े मिले। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को बाहर निकालने में मदद की।


सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से घायलों के इलाज की व्यवस्था कराई जा रही है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी : नमो घाट परगंगा आरती देखकर लौट रहे एनआरआई पर्यटकों पर लाठी-डंडों से हमला
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *