लगातार तीन हार के बाद दिल्ली की दमदार वापसी, राजस्थान को 7 विकेट से हराया

लगातार तीन हार के बाद दिल्ली की दमदार वापसी, राजस्थान को 7 विकेट से हराया

जयपुर । IPL 2026 में लगातार तीन हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने जोरदार वापसी करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए हाई स्कोरिंग मुकाबले में दिल्ली ने 226 रन का विशाल लक्ष्य 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह IPL इतिहास में दिल्ली का सबसे बड़ा सफल रन चेज भी रहा।

rajeshswari


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान रियान पराग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों पर 90 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 5 छक्के लगाए। ध्रुव जुरेल ने 42 रन का योगदान दिया और दोनों बल्लेबाजों के बीच अहम साझेदारी हुई। अंतिम ओवरों में डोनोवन फरेरा ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 14 गेंदों पर नाबाद 47 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 6 लंबे छक्के शामिल रहे।


दिल्ली की ओर से मिचेल स्टार्क सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट हासिल किए, जबकि काइल जैमिसन, अक्षर पटेल और टी नटराजन को एक-एक विकेट मिला।


226 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को ओपनर्स केएल राहुल और पाथुम निसांका ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी कर टीम की जीत की नींव रखी। केएल राहुल ने 40 गेंदों पर 75 रन की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। वहीं पाथुम निसांका ने 33 गेंदों में 62 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए।
इसके बाद मध्यक्रम में ट्रिस्टन स्टब्स और कप्तान अक्षर पटेल ने तेजी से रन बनाते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। दिल्ली ने 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 226 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन में यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा शामिल रहे, जबकि तुषार देशपांडे इम्पैक्ट प्लेयर रहे।

इसे भी पढ़े   ओल्ड पेंशन स्कीम अपनाने को लेकर आरबीआई बुलेटिन ने किया आगाह,4.5 गुना बढ़ जाएगा राज्यों का पेंशन खर्च


दिल्ली कैपिटल्स की टीम में केएल राहुल, पाथुम निसांका, समीर रिजवी, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, काइल जैमिसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव और टी नटराजन शामिल रहे। टीम के इम्पैक्ट प्लेयर अभिषेक पोरेल, विप्रज निगम और मुकेश कुमार रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *