सी.वी. आनंद बने तेलंगाना के नए DGP

सी.वी. आनंद बने तेलंगाना के नए DGP

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पद संभाला, सी.वी

हैदराबाद (जनवार्ता): वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सी.वी. आनंद ने शुक्रवार  को तेलंगाना पुलिस महानिदेशक (DGP) का पदभार ग्रहण कर लिया। राज्य पुलिस मुख्यालय, लकड़ी का पुल में उन्होंने पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ कार्यभार संभाला।

rajeshswari

पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और पूर्ण कलश स्वागत के बीच विशेष पूजा-अर्चना की गई। आनंद ने परिवार के साथ हिंदू परंपराओं का पालन करते हुए पद ग्रहण किया।

1991 बैच के अधिकारी आनंद पूर्व में होम विभाग के स्पेशल चीफ सेक्रेटरी थे। उन्होंने सेवानिवृत्त बी. शिवाधर रेड्डी का स्थान लिया है। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और सरकार का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने आधुनिक पुलिसिंग, AI-ड्रोन उपयोग और अपराध नियंत्रण पर जोर दिया।

उनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा।

इसे भी पढ़े   यथार्थ नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने परमहंस आश्रम में लिया स्वामी जी का आशीर्वाद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *