अज्ञात वाहन की टक्कर से चार की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से चार की मौत

छपरा,  (जनवार्ता)। बिहार के छपरा जिले में बुधवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में आर्केस्ट्रा टीम के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे पीएन सिंह कॉलेज के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम समाप्त कर लौट रही आर्केस्ट्रा टीम की गाड़ी को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
छपरा सदर के एसपी राम पुकार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घटना के बाद मृतकों के परिजनों में मातम पसरा हुआ है। वहीं पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   वाराणसी जेल में भ्रष्टाचार : पान मसाला 5 गुना, सिगरेट 4 गुना, गांजा 500 तक; अच्छी बैरक के लिए 25 हजार तक वसूली
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *