मां के खाते से 80 लाख निकालने का आरोप, बेटी-दामाद पर धोखाधड़ी का केस

मां के खाते से 80 लाख निकालने का आरोप, बेटी-दामाद पर धोखाधड़ी का केस

इंदौर (जनवार्ता)। मध्य प्रदेश के इंदौर में पारिवारिक विवाद आर्थिक धोखाधड़ी तक पहुंच गया। एक बुजुर्ग महिला की शिकायत पर उनकी बेटी और दामाद के खिलाफ करीब 80 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में आजाद नगर थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

rajeshswari


महिला ने आरोप लगाया कि बिजली वितरण कंपनी में कार्यरत उनके दिवंगत पति की मृत्यु के बाद मिली करीब 80 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और अन्य देय राशि उनकी जानकारी व सहमति के बिना बैंक खाते से निकाल ली गई। शिकायत के अनुसार, बेटी ने बाद में 36 लाख रुपये लौटा दिए, लेकिन शेष रकम वापस नहीं की।


परिवार स्तर पर विवाद नहीं सुलझने पर महिला ने जिला न्यायालय में परिवाद दायर किया। अदालत के निर्देश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक खातों के लेन-देन, दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। डीसीपी नरेंद्र रावत ने बताया कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   मजिस्ट्रेट बनकर पहुंचे ठग, ट्रैक्टर सीज करने की धमकी देकर किसान से ऐंठे 60 हजार रुपये
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *