वाराणसी में 106 नए बिजली फीडर मंजूर
वाराणसी (जनवार्ता)। शहर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन ने 106 नए बिजली फीडरों के निर्माण को मंजूरी दी है। मुख्य अभियंता अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि बढ़ते बिजली कनेक्शन और खपत के कारण पुराने फीडरों पर दबाव बढ़ गया था।

नए फीडरों के शुरू होने से शिवपुर, लोहता, भेलूपुर, रोहनिया, डाफी, काशीपुर, गंजारी और मंडुवाडीह क्षेत्र के करीब 63 हजार उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। इससे लो वोल्टेज, ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग की समस्या में कमी आएगी तथा बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु होगी।

