जौनपुर : 2.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा

जौनपुर : 2.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा

पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के मास्टरमाइंड को दबोचा

जौनपुर (जनवार्ता)। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जौनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर क्राइम सेल ने करोड़ों रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर उसके नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह ने बजाज लोन, निवेश योजनाओं और टूर पैकेज के नाम पर देशभर के लोगों से करीब 2.5 करोड़ रुपये की ठगी की है।

rajeshswari

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी और उसके सहयोगी फर्जी दस्तावेजों तथा मोबाइल नंबरों के माध्यम से लोगों को कम ब्याज पर लोन, आकर्षक निवेश योजनाओं और सस्ते टूर पैकेज का झांसा देकर धनराशि ऐंठते थे।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 मोबाइल फोन, 15 एटीएम कार्ड, 9 बैंक पासबुक, 7 चेकबुक, फर्जी आधार कार्ड, फर्जी सिम कार्ड तथा साइबर ठगी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। इसके अलावा 1.45 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए हैं, जिन्हें ठगी की रकम माना जा रहा है।

जांच में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर 20 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भी साइबर धोखाधड़ी के मामलों में उसका नाम सामने आया है। पुलिस विभिन्न बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और साइबर विश्लेषण के आधार पर आरोपी तक पहुंचा गया। पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़े   गैस रिसाव से लगी आग,महिला समेत तीन झुलसे

एसएसपी जौनपुर के निर्देशन में साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *