विश्व पृथ्वी दिवस पर सोनभद्र में जागरूकता कार्यशाला, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया गया संकल्प

विश्व पृथ्वी दिवस पर सोनभद्र में जागरूकता कार्यशाला, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया गया संकल्प

सोनभद्र (जनवार्ता)। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर सर्वोदय शिक्षण संस्थान रॉबर्ट्सगंज द्वारा, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से दी आर्यनस एकेडमी स्कूल परिसर में जागरूकता कार्यक्रम एवं कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृष्ण मोहन, अध्यक्षता कर रहे कथाकार रामनाथ शिवेंद्र, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त ओम प्रकाश त्रिपाठी, प्रबंधक विनोद कुमार जालान एवं प्रधानाचार्य चित्रा जालान सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

rajeshswari

कार्यक्रम का मुख्य विषय “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” रहा, जिसके अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित लोगों को ऊर्जा संरक्षण, जल बचत एवं प्राकृतिक संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग का संकल्प दिलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती गर्मी और जलवायु परिवर्तन केवल मौसम का बदलाव नहीं, बल्कि प्रकृति की गंभीर चेतावनी है, जिसे समझना और उस पर कार्रवाई करना आवश्यक है।

मुख्य अतिथि कृष्ण मोहन ने कहा कि आज धरती का संतुलन बिगड़ता जा रहा है, जिसका कारण मानव की अनियंत्रित गतिविधियाँ हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में पानी, भोजन और स्वच्छ हवा जैसी मूलभूत आवश्यकताएँ भी संकट में पड़ सकती हैं।

प्रधानाचार्य चित्रा जालान ने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी का संरक्षण ही मानव अस्तित्व की रक्षा है। उन्होंने जल संरक्षण, वृक्षारोपण और प्रदूषण नियंत्रण को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। वहीं, कथाकार रामनाथ शिवेंद्र ने लोगों को प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीवन जीने की आवश्यकता पर बल दिया।
ओम प्रकाश त्रिपाठी ने प्लास्टिक के कम उपयोग, सार्वजनिक परिवहन अपनाने और जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलावों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संस्था के सचिव विष्णु तिवारी ने भी बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण का आह्वान किया।

इसे भी पढ़े   सोनभद्र में अंबेडकर प्रतिमा खंडित, गांव में तनाव; दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा “धरती बचाओ, पेड़ लगाओ” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा रैली निकालकर जन-जागरूकता फैलाई गई। प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया गया और कपड़े के थैले वितरित किए गए।

इस अवसर पर हरेंद्र जी, विनोद जालान, प्रतिमा चौबे, उमाकांत दुबे, योगेश नारायण सिंह, दीक्षित तिलक, हरिओम पांडेय, अश्विनी कुमार, रामनारायण और रवि कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *